न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :विधानसभा चुनाव में सराहनीय कार्य करने के लिए रेड क्रॉस सचिव मिक्की साहा को किया गया सम्मानित

किशनगंज/संवादाता

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष ने किया सम्मानित


जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव आभाष कुमार उर्फ मिक्की साहा को बिहार विधानसभा चुनाव में महती भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।जिलापदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने रेडक्रॉस सचिव द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान चलाए गए विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मिक्की साहा को सम्मानित किया।






बताते चले कि रेडक्रॉस सचिव के अपने कार्यकाल के दौरान मिक्की साहा रचनात्मक कार्यक्रमों के द्वारा जागरूकता और जनसेवा के कार्यो में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं।इस अवसर पर किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष भी मौजूद थे।उन्होंने भी रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा द्वारा दिए जा रहे विभिन्न योगदानों की तारीफ की।वहीं रेडक्रॉस के सदस्यों और शुभचिंतकों ने मिक्की साहा को इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद बधाइयां दी।






Share this news

Leave a Comment