न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उत्तर प्रदेश :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 700 करोड से अधिक की योजनाओ का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

देश/उत्तर प्रदेश






मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमने एक साथ 700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि हमारे गौतमबुद्धनगर के जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से ये जनपद देश के अंदर तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है ।

सीएम ने कहा कि जेवर में स्थापित होने वाले जेवर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि ये एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, इसमें बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है।






Share this news

Leave a Comment