न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोस्टर लेकर इमरान खान के खिलाफ लोगो ने फूंका बगावत का बिगुल

दुनिया /डेस्क

अलग सिंधु देश की मांग को लेकर हजारों लोग पीएम नरेन्द्र मोदी का पोस्टर हाथो में लेकर उतरे सड़कों पर

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ लोगो का गुस्सा फुट चुका है ।पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जामशोरो में अलग देश की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इमरान खान सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया है ।






इस प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही है कि  प्रदर्शनकारियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया है ।प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दखल देने की मांग की है ।मालूम हो कि पाकिस्तानी सेना और सरकार के अत्याचार से त्रस्त सिंध प्रांत के नागरिक बीते चार दशक से आंदोलन कर रहे है ।

भारतीय रक्षा विशेषज्ञ सह पूर्व राजनयिक  विवेक काटजू ने कहा कि सिंध प्रांत के लोग पंजाब प्रांत के दखल से परेशान है और बीते कई दशकों से मोहाजिर जो हिंदुस्तान से गए है ,अत्याचारों से त्रस्त है,वो अपने सांस्कृतिक विरासत पर किसी का दखल नहीं चाहते ।






जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार ने सेना के जरिए इस प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाई है ।सिंध प्रांत के लोग भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी से उम्मीद लगाए हुए है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी मदद करेंगे और एक नया देश सिंधु देश का गठन होगा और उनके भी अच्छे दिन आएंगे ।






Share this news

Leave a Comment