न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण हेतु दिया चंदा, कहा मैंने अपना काम कर दिया आप भी करे

देश/डेस्क






फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चंदा दिया है ।

ट्विटर पर श्री कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी और अपने चाहने वालो से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने अपना काम कर दिया आप भी करे ।अपने संदेश में श्री कुमार ने रामसेतु निर्माण से जुड़ी गिलहरी की कथा का वर्णन करते हुए अपने चाहने वालो को यह संदेश देने का कार्य किया कि जितना सामर्थ हो उस सामार्थ के अनुरूप जरूर सहयोग करे ।






देखिए अपने वीडियो संदेश में क्या कहा है अक्षय कुमार ने ।

बता दे की आगामी 27 फरवरी तक पूरे देश में श्री राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत संघ एवं उसके अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर सहयोग राशि एकत्रित कर रहे है और सबसे पहले राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 5 लाख 100 रुपए चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की है ।जानकारी के मुताबिक अभी तक 100 करोड़ से अधिक की राशि एकत्रित की जा चुकी है ।






Share this news

Leave a Comment