न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राबड़ी देवी उठाएंगी साइकिल गर्ल ज्योति की पढ़ाई ,शादी का खर्च

पटना /डेस्क

दरभंगा की ज्योति कुमारी जिसने बीमार पिता को साइकिल पर बैठा कर 1200 किलोमीटर की यात्रा की के पढ़ाई ,शादी सहित अन्य खर्चों को पूर्व मुख्य मंत्री राबड़ी देवी ने वहन करने का निर्णय लिया है ।

राजद नेता तेजस्वी यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्योति और उसके परिजनों से बात की और उसका हौसला अफजाई किया है ।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की और कहा कि उनकी मां श्री मति राबड़ी देवी ने फिलहाल आर्थिक मदद सहित पिता को नौकरी देने की बात कही है ।

Share this news

Leave a Comment