न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पठन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रतिनिधि/किशनगंज

व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पठन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सुरेश कुमार सिंह प्रभारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, किशनगंज की अध्यक्षता किया गया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।

| इस कार्यक्रम में पीठासीन पदाधिकारी, विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय प्रथम, किशनगंज, नीरज किशोर सिंह,विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीपचन्द पाण्डेय, पीठासीन पदाधिकारी विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय, सुमित कुमार सिंह-1, सीजीएम मुक्तेश मनोहर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर के अतिरिक्त अन्य न्यायिक दंडाधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अतिरिक्त मंडल कारा, किशनगंज में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही बंदियों को शिक्षा का अधिकार, संविधान की समझ तथा मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कारा अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के पैनल अधिवक्ता मोनिका प्रसाद एवं मंडल कारा किशनगंज के बंदी आदि उपस्थित थे।संविधान दिवस पर सुरक्षित स्थान, किशनगंज में भी शिक्षा का अधिकार, संविधान की समझ तथा मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां विधि विरुद्ध किशोरों को संबंधित विषय पर जानकारी दी गई।

Share this news

Leave a Comment