न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज: टेढ़ागाछ के कालपीर पंचायत में छुट्टियों का फायदा उठाकर स्कूल में चोरी, पेयजल का नल गायब

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

किशनगंज जिला अंतर्गत टेढ़ागाछ प्रखंड की कालपीर पंचायत से एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। यहाँ नव प्राथमिक विद्यालय धोकरझाड़ी में दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल परिसर में बच्चों के लिए लगाए गए पेयजल व्यवस्था से नल चोरी कर लिया।


त्योहारों के कारण विद्यालय बंद होने से परिसर पूरी तरह सूना था, जिसका फायदा असामाजिक तत्वों ने उठाया। छुट्टियां खत्म होने के बाद जब छोटे बच्चे स्कूल लौटेंगे, तो उनके सामने पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। इस घटना को लेकर कालपीर पंचायत के धोकरझाड़ी गाँव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बीबीगंज थाना पुलिस से मामले की जांच कर चोरों को पकड़ने और क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।


वहीं कालपीर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार दास को भी जानकारी दी गई। उन्होंने भी कार्रवाई का भरोसा दिया।


मौके पर आसिफ रज़ा, लाल बाबू, रकीम आलम, क़ासिम आलम, अनवर आलम, शकील शाही, अफाक आलम इत्यादि ग्रामीण मौज़ूद रहें।

Share this news

Leave a Comment