न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भेड़मारा पंचायत के चामापारा में एक दिवसीय जलसा का आयोजन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के चामापारा में एक दिवसीय अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन रविवार की रात्रि में किया गया। इस मौके पर मौलाना जर्जिस अंसारी चतुर्वेदी, अब्दुल गफ्फार सल्फी, अदनाम प्रतापगढ़ी, नियाज अहमद फैजी ने तकरीर करते हुए कहा कि हमारा समाज भटक गया हैं। जलसा के माध्यम से तकरीर कर भटके समाज को वापस कर रहे हैं। हमारे समाज के बच्चों में शिक्षा की कमी हैं सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे।

सामाजिक भाईचारा बना के रखे । हमारे समाज में हिंदू मुस्लिम सभी लोग एक साथ रहते हैं। सबको एक साथ मिलजुल कर रहना हैं। साथ ही चामापारा में नए सिरे से मस्जिद का निर्माण होगा। सभी लोग तन मन धन से मस्जिद का निर्माण कराए। मौके पर जलसा कमेटी के सचिव सह वार्ड सदस्य मो. तफसीर आलम ने बताया कि पहली बार भेड़मारा पंचायत के चामापारा में एक दिवसीय अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा का आयोजन रविवार की शाम को किया गया।

इस अजीमुश्शान इजलास – ए – आम जलसा में मौलाना जर्जिस अंसारी साहब चतुर्वेदी,अब्दुल गफ्फार सल्फी,अदनान प्रतापगढ़ी,नियाज अहमद फैजी सहित दर्जनों मौलाना तकरीर किए। उन्होंने बताया कि जलसा कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में शिक्षा का अलग जगाना,सामाजिक एकता,साथ ही साथ नए सिरे से बड़ा सा मस्जिद का निर्माण कराने को लेकर यह जलसा का आयोजन कराया गया । इस जलसा में हिंदू मुस्लिम सभी पूरे तन मन धन के साथ सहयोग किए।

सत्यनारायण मंडल,निरंजन मंडल, ओमप्रकाश मंडल, सीताराम मंडल,मुनेश्वर मंडल,राजेश मंडल,अनिल मंडल आदि किसान के खेत में जलसा का आयोजन हुआ। इस जलसा में पुरुष सीधे वक्ताओं का तकरीर को सुने। वहीं महिलाओं के लिए अलग से पंडाल का निर्माण किया गया हैं,महिलाएं पर्दे पर तकरीर को सुना। साथ ही साथ पूरे गांव में बिजली लाइट की सुविधा दी गई।

जिससे जलसा सुनने वाले लोगों को आने जाने में दिक्कत नहीं हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह भेड़मारा पंचायत के मुखिया अनवर आलम,सरपंच मो. मुन्ना,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार,कांग्रेस के मनिहारी विधानसभा युवा अध्यक्ष मोजिबुर रहमान, जलसा कमेटी के अध्यक्ष मो.नैयर आलम, सचिव मो. तफसीर आलम, मो. बरजहान, मो. अकबर, मो.अकमल,मो. इसराइल , मो. यूसुफ,मो. इसराफिल,मो. मुस्ताक, मास्टर अब्दुल बासेद सहित कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment