न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में पीसीसी ढलाई सड़क का होगा निर्माण

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या एक मदरसा जयनगर के पास मो. नुरुल हक घर से मो. कुरान के घर तक मिट्टी भराई के साथ ईंट सोलिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। इनके बाद मो. कुरान के घर से मझुवा बहियार तक कच्ची सड़क में बाद में मिट्टी डाल कर ईंट सोलिंग करने के बाद पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

क्योंकि इस मार्ग में काफी गड्ढा हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया मरजीना खातून, मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक ने बताया कि साहेबनगर पंचायत के वार्ड संख्या एक मदरसा जयनगर के पास मो. नुरुल हक के घर से मो. कुरान के घर तक जो कि कच्ची एवं जर्जर सड़क हैं। जिसमें बीवी जी राम जी योजना के तहत मिट्टी भराई के उपरांत ईंट सोलिंग का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं।

इनके बाद मो. कुरान के घर से मझुवा बहियार तक मिट्टी भराई कर ईंट सोलिंग सड़क के बाद पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा।

क्योंकि कच्ची सड़क रहने से बरसात के समय में आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हजारों किसानों का खेत इसी कच्ची सड़क के मझुवा बहियार में हैं। कच्ची सड़क होकर मझुवा बहियार से तैयार फसल लाते हैं एवं खेत की बुआई भी करते हैं।

Share this news

Leave a Comment