न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

80 लाख की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार,दो मोटरसाइकिल जब्त


महानंदा चेकपोस्ट के पास पुलिस ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान


816 ग्राम स्मैक बरामद

कटिहार- जिले के रोशना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 816 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर महानंदा चेकपोस्ट की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस बल ने महानंदा चेकपोस्ट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान उनके पास से कुल 816 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के शेरशाहपुरी निवासी फैज मोमिन और जाकिर मोमिन तथा मीरगंज निवासी मो. जिशान और मो. असहाब के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Share this news

Leave a Comment