सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के जयनगर में अवस्थित सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर जो नए सिरे से मंदिर बनकर तैयार हो गया हैं। काली पूजा की तैयारी पूरी हो गई। सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं। मंदिर कमेटी के सचिव अमित कुमार यादव ने बताया कि पहले सार्वजनिक काली मंदिर जयनगर छोटा सा मंदिर में अवस्थित था जिसे पूरे ग्रामीणों के सहयोग से बड़ा सा नए मंदिर का निर्माण किया गया।
मंदिर में रविवार की देर रात्रि मां काली की प्रतिमा स्थापित किया गया एवं पूजा पाठ किया जा रहा हैं। इससे पूर्व रविवार को आकर्षक ढंग से फूल पत्ती लगाकर मंदिर को सजाया गया । वर्षों से इस मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता हैं। इस बार भी काली पूजा के शुभ अवसर पर रविवार की रात्रि को मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई।
पूजा पाठ धूमधाम के साथ किया जा रहा हैं ।वहीं सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं मेला का भी आयोजन किया जाएगा जहां पर कई तरह के मिठाई, कॉस्मेटिक आदि की दुकान लगाई गई हैं,जो की आकर्षण का केंद्र दिख रहा हैं ।
इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष अनिल सिंह,प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। वहीं सार्वजनिक काली मंदिर मोहनपुर,हरिप्रसाद,मनसाही, मरंगी,बिशनपुर,कुरेठा, चित्तौरिया आदि मंदिरों में मां काली की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जा रही हैं।