न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हाईवे पर दो लूटकांडों के उद्भेदन में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

दंपति और मछली कारोबारियों से हुई थी लूटपाट
चार लूटे गए मोबाइल, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और बाइक बरामद

कटिहार-जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई लूट की दो घटनाओं का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, नकद राशि और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा चार अन्य मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि 5 नवंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिघरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन अज्ञात अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर एक दंपति के साथ मारपीट की थी। इसके बाद दो मोबाइल, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और 8,500 रुपए लूट लिए थे।

इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 440/26 दर्ज किया गया था।वहीं 6 नवंबर को एनएच-131ए पर मछली कारोबारियों से हथियार और चाकू का भय दिखाकर नकदी, मोबाइल और मछली लूटने की घटना हुई थी। इस मामले में कांड संख्या 441/26 दर्ज किया गया था।

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर सदर वन एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Share this news

Leave a Comment