अमदाबाद /कटिहार – भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में अमदाबाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में संबंधित आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।