बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड स्थित विभिन्न कालीस्थानों में मां काली पूजनोत्सव के दौरान पारम्परिक तरीके से व पूरे भक्तिभाव से मां काली की आराधना सोमवार को की गयीं। मौके पर विभिन्न काली स्थानों में पूजा व अनुष्ठान का आयोजन किया गया। माता के नाम भव्य मेले का आयोजन किया गया। पिछले कई वर्षों से चली आ रही प्रथा के अनुसार माता के नाम पर पशुओं की बलि दी गयीं। इस दौरान विधायक संगीता देवी ने भी श्रद्धापूर्वक मां काली की आराधना की।
माता के समक्ष शीष झुका कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर नगर पंचायत बारसोई स्थित काली स्थान भाग बारसोई, राशचौक, रघुनाथपुर तथा मस्जिद चौक एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित कालीस्थान, बेलवा पंचायत स्थित बेलवा, आबादपुर पंचायत स्थित आबादपुर, बांसगांव पंचायत स्थित बांसगांव में, चौन्दी पंचायत स्थित खिदीरपुर में, बलतर पंचायत स्थित सरलपुर, बिघोर पंचायत स्थित बिघोर हाट में वैदिक मंत्रो उच्चारण के बीच मां काली की पूजा-अर्चना की गयीं।