गोरखनाथ धाम में 2100 दिए जलाए गए तो सालमारी छठ घाट में 1100 दिए जलाकर पहली बार रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
सालमारी /कटिहार -दीपावली व काली पूजा सालमारी,बलिया बेलोन, मुकुरिया,गोरखनाथ धाम,भेलागंज सहित इसके आसपास के क्षेत्र में उत्साह पूर्वक माहौल में मनाई गयी। इस मौके पर सालमारी बाजार में विभिन्न फूल बत्ती, बल्ब , केले का गाछ, फूल माला से लोगों ने रंगीन झालरों से आकर्षक ढंग से अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों को सजाया गया। बाबा गोरखनाथ धाम में भी दीपावली को लेकर विशेष रूप से सजाया गया।

यहां मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि यहां 2100 दीपक जलाए गये। सालमारी रेलवे छठ घाट में पहली बार पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल एवं अन्य के सहयोग से 1100 से भी अधिक दीपक जलाकर अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने बताया कि लोगों को साफ सफाई के साथ-साथ छठ घाट को आकर्षण का केंद्र बनाने को लेकर इस प्रकार की पहल पहली बार की गई है।जिससे क्षेत्र में रंग-बिरंगी रोशनी से क्षेत्र जगमग हो उठा।
लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वही बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर खूब आतिशबाजी की। वहीं सार्वजनिक काली मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कमेटी के सचिव अमित भगत ने बताया कि यहां मंगलवार को जागरण का आयोजन किया जाएगा। दिपावली के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जूली क्षेत्र में मुस्तैदी से गश्ती पर डटी रही।