किशनगंज/सागर चंद्रा
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 70.53 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार व बाइक को जप्त किया है।
दरअसल शराब तस्करी की सूचना के बाद इंस्पेक्टर हैदर अली के नेतृत्व में गठित टीम ने किशनगंज बहादुरगंज पर पर गस्त तेज कर दी थी। इसी दौरान रविवार अल सुबह टीम ने ब्लॉक चौक चेकपोस्ट पर किशनगंज की दिशा से तेज रफ्तार आ रही बीआर 01 एन 7888 नंबर की मारूति ऑल्टो कार और बीआर 11 बीएन 8879 नंबर की पल्सर बाइक को रूकने का इशारा किया।
लेकिन कार मौके से फरार हो गया। परंतु टीम ने पीछा कर कार को मोजा बाड़ी पुल के समीप पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से विभिन्न ब्रांड की 70.53 लीटर विदेशी शराब बरामद कर कार व बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्णिया गुलाब बाग निवासी बंटी कुमार, प्रिंस राज, अमरेश कुमार और रंजन कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाने में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।