न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी ने पौआखाली थानाध्यक्ष के सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच का दिया निर्देश

किशनगंज /सागर चंद्रा


सोशल मीडिया में वायरल पौआखाली थानाध्यक्ष शंखराज कर्ण के वायरल ऑडियो को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने एसडीपीओ टू मनोज कुमार को मामले की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
बताते चलें कि गत 7 नवंबर को भनकरद्वारी निवासी भोलमारा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद इसराइल ने एसपी को आवदेन पत्र समर्पित किया था।

आवेदन में इसराइल ने अपने घर के नजदीक बिहार सराकार की जमीन है। जिसे कुछ लोगो के द्वारा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि 4 नवंबर को पीड़ित के शिकायत पर बिहार सरकार की भूमि का निरीक्षण के लिए ठाकुरगंज अंचल के आरओ भनकरद्वारी पहुँचे थे और आरओ के द्वारा बुलाये जाने पर पीड़ित घटनास्थल पर गये तो शमीम के इशारे पर अन्य कई लोगो के द्वारा मारपीट करने की बात बतायी गयी। पीड़ित जब मामले की लिखित शिकायत लेकर पौआखाली थाना गये तो थानाध्यक्ष के द्वारा गाली-गलौज की भी बात बतायी गयी। जबकि दूसरे पक्ष ने भी थाने में मारपीट की शिकायत की थी।


पीड़ित इसराइल के आवेदन के आधार पर पौआखाली थानाध्यक्ष के द्वारा पौआखाली थाना कांड सं० 165/26 दर्ज किया गया तथा दूसरे पक्ष लालू हरिजन पिता सोहन लाल हरिजन साकिन भनकरद्वारी थाना पौआखाली जिला किशनगंज के आवेदन के आधार पर पौआखाली थाना कांड सं0 166/26 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

लेकिन सरकारी भूमि पर दो पक्षों मे हुए विवाद के संदर्भ में तथा थानाध्यक्ष पर लगाये गये कथित अभद्र भाषा के प्रयोग संबंधी आरोप को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने पीड़ित के आवेदन पत्र में उल्लेखित सभी बिन्दुओं एवं अन्य स्त्रोत से मिली जानकारी, व्हाट्सएप से प्राप्त टेक्स्ट मैसेज, वायरल ऑडियों क्लिप आदि के आधार पर पूरे मामले की गहन जांच के लिए एसडीपीओ टू मनोज कुमार को निर्देश दिया है। एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share this news

Leave a Comment