न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

किशनगंज/सागर चंद्रा


एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। गत शनिवार को टाउन थाना परिसर स्थित सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एसपी काफी तल्ख दिखे। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने जम कर फटकार लगाई। वहीं बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उन्होंने सभी थानाध्यक्षों, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सभी विभागीय गोष्ठी और कांड का समीक्षा पीपीटी के माध्यम से कराने का निर्देश दिया।


जबकि शराब माफिया, लॉट्ररी माफिया, मानव तस्करी, पशु माफिया, ड्रग्स माफिया, बालू माफिया, भू-माफिया, इन्ट्री माफिया सहित सभी माफिया को हर हाल मे पूर्णतः समाप्त करने और संगठित अपराधियों को चिन्हित कर उसके अवैध स्त्रोत से अर्जित सम्पति को राजसात के लिये 107 के तहत कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया।


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में कार्यरत एएलटीएफ या एएनटीएफ के टीम के द्वारा जिस थाना में छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ या शराब की बरामदगी की जायेगी उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष एवं स्थानीय चौकीदार के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेंगी। उन्होंने कहा कि थाना में दो माह से अधिक समय अवधि के बाद महिला के अपहरण या महिला गुमशुदगी के दर्ज कांड को विशेष टीम एएचटीयू से अनुसंधान कराया जायेगा और थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता जो निर्धारित समय में बरामदगी नही करेंगे उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेंगी। एसपी ने बताया कि जिले में एक पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वे कमजोर वर्ग, मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चो से संबंधित अपराध, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कानुन का अनुपालन करायेंगे और सभी को प्रशिक्षित करने, समाजिक जागरूकता पुर्नवास के कार्यों की समीक्षा करेंगें। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष बनने के लिए पुलिस अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को एसएचओ टेक्निकल इलीजीबीटी टेस्ट लिया जायेगा। पात्रता परीक्षा मे सफल होने पर ही उन्हें थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया जायेंगा।

इस मौके पर एसपी ने सभी थानाध्यक्ष को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्य करने और भ्रष्टाचार मे संलिप्त पुलिस पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग करने का निर्देश दिया। वहीं दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व के मद्देनजर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सतत निगरानी रखने, निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संगठित अपराध, भूमि विवाद एवं साम्प्रदायिक मामलों पर विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया।

जबकि अपराधियों को सजा दिलाने को लेकर विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो मनीष कुमार साह सहित काण्डों के बेहतर निष्पादन एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने वाले 02 थानाध्यक्ष एवं 43 अनुसंधानकर्ता को भी पुरस्कृत किया गया।

Share this news

Leave a Comment