किशनगंज/सागर चंद्रा
टाउन थाने की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के कजलामनी वार्ड नंबर 15 निवासी नेसार पिता नवी हसन के रूप में की गई है।
सदर अस्पताल में मेडिकल जांच किए जाने पर आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।