न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :5 हजार किलो उर्वरक लदा जुगाड़ वाहन जप्त

किशनगंज /सागर चंद्रा


गस्त पर निकले उर्वरक निरीक्षक ने 5 हजार किलो उर्वरक लदे जुगाड़ वाहन को जप्त किया है। हालांकि जुगाड़ वाहन चालक और खाद तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। रामपुर चेकपोस्ट के निकट की गई कार्रवाई के बाद उर्वरक लदे जुगाड़ वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार नीरज कुमार को उर्वरक तस्करी की सूचना मिली थी। रामपुर चेक पोस्ट पहुंचने पर उन्हें जुगाड़ वाहन पर उर्वरक लदा मिला। जुगाड़ वाहन का टायर फट जाने के कारण उसे चेकपोस्ट पर खड़ा कर दिया गया था।

लेकिन उर्वरक के दावेदार के उपस्थित नहीं होने के कारण वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। तलाशी लेने पर वाहन में 50 किलोग्राम वजन का 100 बैग उर्वरक के साथ 12.5 किलो डीएपी लदा पाया गया।

Share this news

Leave a Comment