कोई हताहत नहीं,टला बड़ा हादसा
कदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनैली-पूर्णियाॅ मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन कोचखाली पुल के डायवर्सन पर बुद्धवार की देर रात 30 टन मक्का लोड एक ट्रक का अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने का मामला सामने आया है ।हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।बताया जाया है कि ट्रक सोनैली से मक्का लादकर बनारस जा रहा था।
घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।बता दें कि मक्का का दाम अचानक बढ जाने से सोनैली के व्यापारियों द्वारा बड़ी मात्रा में गोदामों में भंडारित मक्का को ट्रकों के माध्यम से दूसरे राज्यों को भेज रहे हैं। इसी क्रम में बीती देर रात एक ट्रक में करीब 30 टन मक्का लाद कर चालक बनारस के लिए रवाना हुआ था।
इसी क्रम में डायवर्सन पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुल के समीप पर्याप्त बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण यह दुर्घटना हुई। लोगों की माने तो इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं। लगभग सभी गाड़ियाॅ में क्षमता से अधिक माल लोड रहता है।
जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।इस तरह की घटना से सड़क पर आवागमन खतरे से खाली नहीं माना जाने लगा है।स्थानीय लोगों ने यातायात विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से निर्माणाधीन पुल के पास पर्याप्त बैरिकेडिंग,संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।