न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अलीगढ़ से ट्रेन के जरिए घर पहुंचे छात्र ।

किशनगंज / संवादाता

अलीगढ़ से 180 छात्र पहुंचे किशनगंज ।
अलीगढ़ से किशनगंज के 180 छात्र सहित पूर्णिया प्रमंडल के लगभग 500 छात्र घर पहुंचे ।स्टेशन पर जिला प्रशासन द्वारा
स्कैनिंग के बाद सभी प्रसाशन ने बस के द्वारा उनके घर भेजा गया ।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन पर यात्रा कर थे छात्र इस बात से परेशान थे कि किशनगंज में ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है ।जिसके बाद छात्रों द्वारा किशनगंज के सांसद डॉ जावेद आजाद से गुहार लगाई गई तब जा कर सांसद की पहल पर ट्रेन यहां रुकी जिसके बाद छात्रों ने राहत की सांस ली ।किशनगंज स्टेशन पर उतरने के बाद घर पहुंचने की खुशी छात्रों के चेहरे पर दिखी ।

Share this news

Leave a Comment