न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, विपक्ष पर बरसे नेता

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर देंगे जवाब: गोपाल मोहन सिंह

संवाददाता/किशनगंज

स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में रविवार, 25 अक्टूबर को “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार राय की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की भूमिका पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार राय ने कहा कि विपक्षी दल एसआईआर के नाम पर अफवाह फैलाकर और वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन कथित अफवाहों का जवाब देंगे और लोकतंत्र के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इसका जवाब देंगे और लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे।

बैठक को जिला प्रभारी रामकुमार राय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, आयोग के सदस्य शिशिर कुमार दास, अजीत दास और ज्योति कुमार सोनू ने भी संबोधित किया।

मंच संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पीपी सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा,मनीष सिन्हा, कौशल झा, लखवीर कोर, जय किशन प्रसाद, सोनी देवी, दुर्गा स्वर्णकार, गौतम चंद्रवंशी, गौरव गुप्ता, कौशल आनंद, राकेश गुप्ता, विशाल स्वर्णकार और मनप्रीत सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment