न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में 125वें वार्षिक पूजन की तैयारी तेज

एसडीएम-एसडीपीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

किशनगंज में मां काली की पूजा को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश संवाददाता /किशनगंज

संवाददाता /किशनगंज

शहर के ऐतिहासिक लाइन बूढ़ी काली मंदिर में मां काली की 125वीं वार्षिक पूजा के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किशनगंज के एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-वन खुसरु सिराज ने शनिवार की शाम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।

उन्होंने पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही।ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में आयोजित होने वाली वार्षिक पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। 125वें वर्ष के इस आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से पूजा आयोजन के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज हुई है। पूजा कमेटी के सचिव विक्की दास ने बताया कि इस बार 125 वर्ष मंदिर का पूरा हो रहा है जिसको लेकर मंदिर में विशेष तैयारी की जा रही है। 8 नवंबर को मां बूढ़ी काली का वार्षिक पूजा आयोजित होगा। इस बार पूजा में डेकोरेशन लाइट और श्यामा संगीत व बाउल संगीत का आयोजन किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment