आजमनगर /कटिहार – राजस्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से राजस्व कार्य ठप हो गया है। लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों लगातार 3 महीने तक राजस्व कर्मचारी अपने 9 सूत्री मांगों के समर्थन मेंअनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। बिहार सरकार के द्वारा मांगे पूरी करने के लिए आश्वासन भी दिया था।
परंतु बिहार सरकार अपने किए गए वादे पर मुकर गए। इस बाबत फिर से पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आम जनता अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। राजस्व कर्मचारी संघ के अनुसार सर्वप्रथम 2 दिन के सामूहिक अवकाश में जाने के बाद सरकार की नींद जब नहीं टूटी तो पूरे बिहार राज्य के कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होना पड़ा।
बताया जाता है कि प्रदेश संघ के आवाहन पर राज्य सरकार से लगातार की जा रही मांग पुरी नहीं किए जाने के कारण आजमनगर आंचल सहित पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
जानकारी के अनुसार सर्वप्रथम राजस्व कर्मचारी पटना के गांधी मैदान में दो दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रखने के बाद सरकार की ओर से जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पूरे बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। राजस्व कर्मचारी रमाशंकर ने बताया कि बिहार सरकार अगर 9 सूत्री मांग पूरी न की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगा।