संवाददाता/ किशनगंज
दुर्गा पूजा के दौरान शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। पुलिस ने 16 अक्टूबर से नई यातायात व्यवस्था को शहर में लागू कर दिया गया है। व्यवस्था के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। जबकि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। पूजा पंडालों के भ्रमण के लिए दूरदराज के इलाकों से शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस के अनुसार, सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक पिकअप, ट्रैक्टर, जुगाड़ वाहन, बस और ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा। जबकि रूईधासा पूजा पंडाल की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही डे-मार्केट से अस्पताल रोड़, गांधी चौक, सौदागर पट्टी, रमजान पुल, चुड़ीपट्टी और पश्चिमपाली की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। खगड़ा गोलंबर से आगे भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। धरमगंज चौक से गांधी चौक तथा कैलटैक्स चौक से धर्मशाला रोड होते हुए चांदनी चौक जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
पुलिस ने भारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किया है। बस स्टैंड की दिशा से आने वाले वाहन रामपुर चेक पोस्ट, बहादुरगंज मोड़, हलीम चौक और लहरा चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। जबकि बहादुरगंज की दिशा से आने वाले वाहन लहरा चौक, हलीम चौक, बहादुरगंज मोड़ होते हुए रूईधासा फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेंगे। इसके बाद तौहीद एजुकेशन के पास बने यू-टर्न से सिलीगुड़ी और किशनगंज बस स्टैंड की ओर जाएंगे। वहीं ठाकुरगंज की दिशा से आने वाले वाहन गाछपाड़ा, ब्लॉक चौक, लहरा चौक और हलीम चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे।
जबकि छोटे वाहनों के परिचालन के लिए भी अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। गांधी चौक से महावीर मार्ग होते हुए छोटे वाहन धरमगंज चौक की ओर जाएंगे। चांदनी चौक से गांधी चौक, महावीर मार्ग और धरमगंज चौक होते हुए कैलटैक्स चौक जाने की व्यवस्था की गई है। कैलटैक्स चौक और धरमगंज चौक के पास रेलवे गुमटी के किनारे से रेलवे कॉलोनी होते हुए छोटे वाहन गांधी चौक की ओर जा सकेंगे। वहीं पश्चिमपाली से आने वाले छोटे वाहन सुभाषपल्ली, धोबीपट्टी, डे-मार्केट चौक से दाहिने मुड़कर फ्लाईओवर के रास्ते आगे जाएंगे। डे-मार्केट से धोबीपट्टी, गाड़ीवान मोहल्ला, सुभाषपल्ली चौक और इमलीगोला चौक होते हुए पश्चिमपाली चौक एवं मारवाड़ी कॉलेज की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।
बस स्टैंड से देवघाट होते हुए खगड़ा गोलंबर तक वाहनों का परिचालन जारी रहेगा। खगड़ा गोलंबर से दाएं और बाएं दोनों ओर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
देवघाट से स्टेडियम की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन भी सामान्य रहेगा।
दुर्गा पूजा के दौरान शहर में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस ने चार स्थान चिह्नित किए हैं। चिन्हित स्थानों में पावर हाउस के पास, पश्चिमपाली में क्रिब्स हॉस्पिटल से मंदिर तक का क्षेत्र, कैलटैक्स चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर, रूईधासा मैदान का पूर्वी छोर शामिल है।
पुलिस ने आम नागरिकों से निर्धारित रूट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। किसी घटना या यातायात संबंधी समस्या की सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है :
यातायात थाना: 9031031615
पुलिस नियंत्रण कक्ष: 06456-222109, 9031816147
ईआरएसएस नियंत्रण कक्ष: 9031816148