एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर डीएसपी (साइबर) के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश
दिघलबैंक /मुरलीधर झा
दुर्गा पूजा एवं कोशी स्नातक विधान परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी (साइबर) ने किया, जिसमें दिघलबैंक पुलिस के जवान शामिल हुए।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव को लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।