सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार के पुरब साइड छठ घाट के रेलवे गेट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को स्टेट हाईवे ढोलमारा से तिलढांगी होते हुए बनाने की मांग जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से करते हुए मांगपत्र सौंपा गया है। पुर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने कहा की सालमारी बाजार का यह क्षेत्र अत्यंत व्यस्त एवं घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां रेल ओवरब्रिज का निर्माण से बाजार के स्थानीय दुकानदारों, आम नागरिकों तथा आसपास के लोगों पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।
इस क्षेत्र में ओएशिश पब्लिक स्कूल से लेकर मजार रोड, बड़ी मस्जिद होते हुए कृष्ण कुमार बुबना के घर के बाद छोगरिया बलिया बेलौन सड़क पर मिलाने का जो ओवरब्रिज का प्रस्ताव है। उसे ढोलमारा तिलढांगी होते हुए बलिया बेलौन सड़क में मिलाया जाये तो सभी लोगों को इस का लाभ मिलेगा। अभी प्रस्ताव रूट में घनी आबादी,सालमारी बाजार का महत्वपूर्ण रिहायशी इलाका,मकान, दुकान मस्जिद, कब्रिस्तान आदि है। इस रूट के बनने से दर्जनों मकान, दुकान प्रभावित होगा।
जिला पदाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा की प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण एवं मार्ग निर्धारण पर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। आम जनता, दुकानदार और आसपास के निवासियों को होने वाली संभावित परेशानी से बचाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
स्थानीय पप्पू बूबना ने कहा कि सालमारी बाजार के बीचोंबीच इस का निर्माण कराने से सालमारी बाजार के लोगों को काफी आर्थिक नुकसान भी होगा इस लिये इस का निर्माण ढोलमारा एसएच से मिलाना चाहिए। उक्त आशय की जानकारी सांसद तारिक अनवर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पुर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, स्थानीय विधायक निशा सिंह, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पुर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, डीआरएम विरेन्द्र नरह को दी गयी है।