न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ आयोजित

यात्रियों की समस्याओं और सुझावों पर रेलवे का विशेष फोकस

कटिहार – रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल ने गुरुवार को कटिहार सहित विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’ बैठक का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से रेलवे ने यात्रियों एवं आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों,सुझावों और अपेक्षाओं को सुना।


बैठक में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर जोर दिया गया। यात्रियों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करने की दिशा में भी पहल की गई।

सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि रेल जन संवाद का मुख्य उद्देश्य रेलवे और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और प्रभावी बनाना है।सीनियर डीसीएम श्री सिंह ने कहा कि यात्रियों की संतुष्टि और बेहतर रेल सुविधाएं उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल हैं। जनसामान्य से प्राप्त सुझावों और फीडबैक के आधार पर रेल सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए मंडल प्रतिबद्ध है।

Share this news

Leave a Comment