न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुर्गा पूजा को लेकर मटियारी में चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कर्मियों ने की साफ-सफाई

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज मटियारी में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘स्वच्छ पूजा, स्वच्छ त्योहार’ के संकल्प के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों ने मटियारी बाजार, मां दुर्गा मंदिर परिसर, पूजा पंडाल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया।

स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि कुमार साह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पूजा स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित परिसर में पूजा-अर्चना करने की सुविधा उपलब्ध कराना है।उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालें। साथ ही, त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में पंचायत एवं स्वच्छता कर्मियों का सहयोग करें।


इस अभियान के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पंचायत की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता के जरिए स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

Share this news

Leave a Comment