न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्कॉर्पियो से पहुंचे चोरों ने बकरी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,दर्जनों बकरी की चोरी

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या छः जयनगर में बीती रात्रि 1:10 से लेकर 1:20 के बीच में तीन जगह से स्कार्पियो सवार तीन व्यक्ति ने तीनों जगह से दर्जनों बकरी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया हैं । इस बाबत बकरी मालिक अनिल सिंह ने बताया कि विगत रात्रि अपनी बकरी को घर में बांधकर गेट पर खटिया लगाकर सो गए थे ।

रात के लगभग 1:10 पर स्कॉर्पियो पर तीन व्यक्ति सवार थे,जिनमें से दो व्यक्ति उतरे और आराम से घर से दो बकरी को निकाल कर स्कॉर्पियो में लोड कर कर्मा टोला की तरफ निकले और वहां से वापस होकर जयनगर की ओर निकल पड़े।

वहीं शिव मंदिर जयनगर के पास एवं जयनगर चौक के पास से भी एक रात्रि में 10 मिनट में दर्जनों बकरी चोरी हो गई। चोरी की वारदात जयनगर गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया हैं। जिसमें साफ दिख रहा हैं कि स्कॉर्पियो में तीन व्यक्ति सवार हैं जिसमें दो व्यक्ति स्कॉर्पियो से उतरते हैं बकरी को घर से निकालकर स्कॉर्पियो में लोडकर आराम से निकल जाते हैं घटना की लिखित जानकारी मनसाही थाना में दर्ज कराया गया हैं ।

Share this news

Leave a Comment