न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की हुई पूजा

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ माता दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा, हफलागंज,मनसाही एवं मोहनपुर में माता दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा की गई। संध्या आरती की गई सुबह से लेकर शाम तक मंदिर परिसर में पूजा करने को लेकर काफी भीड़ देखी जा रही हैं।

वहीं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी मेला कमेटी के पदेन अध्यक्ष सह मरंगी पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी के प्रांगण में अष्टमी एवं नवमी में कुश्ती प्रतियोगिता एवं विजयादसवीं एवं एकादशी को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव,सचिव नीरज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विभाष कुमार हिमांशु एवं प्रवीण कुमार यादव,सदस्य विजय कुमार यादव,निशांत कुमार, सुबोल चंद्र यादव आदि उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment