न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नवरात्रि को लेकर पूजा करने के लिए मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

आज से मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में चार दिनों तक लगेगा महाभोग


अरगड़ा दुर्गा मंदिर में आज से मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा करेंगे आरती

अररिया/अरुण कुमार

विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में नवरात्र को लेकर पूजा करने के लिए भक्तों की काफी भीड़ देखी जा रही है।इस दौरान रोजाना सुबह से ही पूजा करने के लिए भक्तों के तांता लगी रहती है।नवरात्र को लेकर काली मंदिर को भी विशेष आकर्षक रूप से सजाया गया है।साथ ही रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। काली मंदिर के साधक नानु बाबा ने बताया कि पहला पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

साथ ही सात पूजा यानी शनिवार से लेकर नो पूजा तक प्रत्येक दिन महाभोग मां खड्गेश्वरी को महाभ़ोग लगाया जाऐगा।इस वर्ष नवरात्रि का महाअष्टमी दो दिन है।महाअष्टमी रविवार व सोमवार को है।इस लिए शनिवार से मंगलवार तक लगातार चार दिनों तक मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगेगा। इसके साथ ही रोजाना पुष्पांजलि का आयोजन भी किया जा रहा है।

इसमें हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया है। प्रत्येक दिन शाम में दीप जलाने के लिए भारी संख्या में भक्तगण भाग ले रहे हैं।वही अरगड़ा दुर्गा मंदिर में आज यानी शनिवार से लगातार नानु बाबा मां दुर्गा को आरती करेंगे।दुर्गा मंदिर से सदस्य सुमित कुमार छोटू व कुणाल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां खड्गेश्वरी महाकाली को नानु बाबा के द्वारा आरती व भोग लगाया जायेगा।इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।

Share this news

Leave a Comment