न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रक की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

राहुल कुमार/किशनगंज

शहर के रोलबाग पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर शुक्रवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़ा निवासी रिजवान अंसारी (पिता लुखमान अंसारी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार रामपुर चेकपोस्ट तक पहुंच गई।

मृतक के बड़े भाई फिरोज आलम ने बताया कि रिजवान कुछ सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि रिजवान एक होटल में स्टाफ के रूप में काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद NH-27 पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Share this news

Leave a Comment