न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कृषि विज्ञान केंद्र की 17वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि आय बढ़ाने पर हुई चर्चा

कटिहार – बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के निदेशक प्रसार शिक्षा की अध्यक्षता एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी के वैज्ञानिक डाॅ. डीभी सिंह एवं वैज्ञानिक डाॅ. अमरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार के प्रशिक्षण कक्ष में 17 वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि अनुसंधान एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के साथ कृषि आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई।

बैठक का संयुक्त रूप से संचालन कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ.माला पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा राजीव कुमार , कटिहार तथा प्रभारी जूट अनुसंधान केंद्र, कटिहार ने किया। पिछली बैठक में दिए गए सुझावों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने प्रस्तुत की। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के उपनिदेशक ने मखाना से लावा निकालने की मशीन में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक ने कीट-व्याधियों की समस्या के समाधान के लिए किसानों को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि किसान जरूरत पड़ने पर सीधे संपर्क कर सकें। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार रखे।

लीड्स संस्था के प्रतिनिधि जीविका के स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में प्रगतिशील किसान प्रभुनाथ सिंह,पंचलाल मंडल, संजय मंडल, मनी देवी एवं माला देवी ने अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. नंदिता कुमारी, संजीव कुमार, स्वर्णप्रभा रेड्डी, ओमप्रकाश भारती, दिव्यजीत दत्ता, रमजी, महावीर राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अनंत वर्मा ने किया। जबकि संजू कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this news

Leave a Comment