न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुर्गा पूजा में उपद्रवियों की खैर नहीं चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह का सख्त संदेश

बारसोई /कटिहार – दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। नवपदस्थापित डीएसपी मंगलेश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि विधि व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पूजा के दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा जबकि सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों की निगरानी करेंगे।

असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।दुर्गा पूजा की सुरक्षा के साथ बारसोई अनुमंडल में स्मैक के कथित कारोबार शराब तस्करी और अवैध लॉटरी के धंधे पर अंकुश लगाना भी डीएसपी के सामने अहम चुनौती है।

स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार और युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जतायी जाती रही है। लोगों की अपेक्षा है कि पुलिस छोटे कारोबारियों के साथ साथ इनके पीछे सक्रिय मुख्य नेटवर्क तक पहुंचे।नये डीएसपी के सामने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ क्षेत्र में अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने की भी जिम्मेदारी है।

अब देखना होगा कि उनके सख्त संदेश का जमीन पर कितना असर दिखता है और बारसोई में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस क्या ठोस कदम उठाती है।

Share this news

Leave a Comment