न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

समेली में मतदान केंद्र का चुनाव ऑब्जर्वर ने किया औचक निरीक्षण

डीएम ने सीडीपीओ व अंचल कार्यालय की पंजियों का भी किया अवलोकन

समेली/कटिहार – आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले कोसी स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर भागलपुर के आयुक्त सह चुनाव ऑब्जर्वर प्रेम सिंह मीना और जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने समेली प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चुनाव को लेकर जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।


इसके बाद जिला पदाधिकारी ने बाल विकास परियोजना कार्यालय और अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी समेत अन्य अभिलेखों की जांच की।

साथ ही पंजियों में दर्ज प्रविष्टियों और कार्यालयों के कामकाज की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को कार्यालयी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Share this news

Leave a Comment