मनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल की ओर से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को भारतीय त्योहारों व संस्कृति से जोड़ने, विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं से परिचित कराने और शैक्षणिक व्यस्तता के बीच आनन्दानुभुति और मन को तरोताजा करने के उद्देश्य से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘डांडिया उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।
उत्सव का शुभारम्भ स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय तथा ट्रस्टी डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जगत जननी भगवती दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर किया | कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य जय नारायण राय ने और संयोजन संयोजन शिक्षक मनीष कुमार ने किया।
इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय ने कहा कि नवरात्र दानवत्व पर मानवत्व, दुर्वृति पर सद्वृति तथा दुराचार पर सदाचार के विजय का प्रतीक होने के साथ-साथ स्त्री शक्ति को सम्मान देने का उत्सव, आत्म-साक्षात्कार की यात्रा, ऋतु परिवर्तन का संकेत और सांस्कृतिक एकता का पर्व है |इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ० ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमारे त्यौहार मानव जीवन को सरस और श्रेष्कर बनाने की प्रेरणा देते हैं |
ऋतु चक्र के परिवर्तन के समय ये नवरात्र जहां एकओर शारीरिक रूप से हमें परिवर्तन के अनुकूल बनाता है वहीं दुसरी ओर हमे दुराचार के प्रतिकार की प्रेरणा देता है | रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने हाथों में डांडिया स्टिक्स लेकर पारंपरिक गुजराती और बॉलीवुड डांडिया गीतों सनन सनन मिक्स सांग, झूम रे गोरी गरबे में, मेरी माँ के बराबर कोई नहीं, अई गिरी नंदिनी तथा घूमर रे घुमार रे पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आन्या प्रकाश, प्रणिका प्रकाश, शालिनी कुमारी, मिस्टी कुमारी, कृति कुमारी, मिठी कुमारी, सिद्धि कुमारी, माही कुमारी की प्रस्तुति को सराहा गया।