न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नवरात्रि के अवसर पर बच्चों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों एवं कन्या पूजन के महत्व की दी गई जानकारी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालानागीन में नवरात्रि के पावन अवसर पर शिक्षिका पद्मा भारतीय ने स्कूली बच्चों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को माँ शैलपुत्री, माँ ब्रह्मचारिणी, माँ चंद्रघंटा, माँ कूष्मांडा, माँ स्कंदमाता, माँ कात्यायनी, माँ कालरात्रि, माँ महागौरी एवं माँ सिद्धिदात्री के स्वरूपों और उनसे मिलने वाली प्रेरणाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर शिक्षिका ने कन्या पूजन के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को समझाते हुए कहा कि कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर सम्मान देना हमारी भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने बच्चों को बालिकाओं के प्रति सम्मान, समानता, सुरक्षा एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है।इस अवसर पर सभी शिक्षकों सावन कुमार साहा,नागेश्वर पासवान,सरोज कुमारी,रीता कुमारी,ने बच्चों को प्रेरणाप्रद जानकारियां दी

इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, नारी सम्मान और बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

Share this news

Leave a Comment