न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लोजपा (रा) के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण रामविलास पासवान की मनाई गई पुण्यतिथि

मनसाही/कटिहार -लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर मनसाही में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,सभा के प्रारम्भ में पार्टी जिलाध्यक्ष सह बलरामपुर की विधायक संगीता देवी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा की स्वर्गीय रामविलास पासवान गरीब और वंचित वर्गों के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी ।

वहीँ विधायक संगीता देवी ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीब,शोषित,वंचित और कमजोर वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के वंचित तबकों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया।

उनके सार्वजनिक जीवन और विचारों से पार्टी के कार्यकर्ता आज भी प्रेरणा लेते हैं,उनका जीवन संघर्ष,सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। वे आम लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्षशील रहे और आज उनके पुत्र चिराग पासवान भी उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा कर रहें हैं। मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी,उपस्थित लोग उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लोजपा (रा) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. रफीक आलम,प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी मुनीम खान,सूरज पासवान,मो. मालेकुस्तूर उर्फ लाबु आमीन, रोहन महतो,चंद्रशेखर पासवान,विनोद सिंह,रूपेश साह,निलेश गुप्ता,रामनाथ पासवान,रामचंद्र पासवान,मो. इलियास,राजकिशोर पासवान, वहाब,विक्की झा,रूपेश मंगल,मुन्ना पासवान, रमेश चौधरी,भोला पासवान,रंजीत यादव,दिलीप पासवान,राम अवतार पासवान, सूरजभान,चंचल दास,संतोष शर्मा,हलीम, आसिफ, महादेव पासवान, गोपाल प्रसाद सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment