परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी की लहर
कदवा/कटिहार–कदवा प्रखंड क्षेत्र के चौकी निवासी अमर कुमार निम्न वर्गीय
क्लर्क एलडीसी से एएओ असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर बनने पर परिजनों शुभचिंतकों एवं प्रबुद्ध लोगों में खुशी की लहर छा गई है।उन्हें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिह के हाथों प्राप्त हुआ है। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार व परिजन बल्कि प्रखंड क्षेत्र के लोग भी गौरवान्वित महसूस करने लगे हैं। उत्कृष्ट कार्य अमर कुमार के इस सम्मान से चौकी निवासी तथा पूर्व मुखिया कंशलाल साह के पुत्र अमर कुमार का पारिवारिक पृष्ठभूमि साधारण रहा है।
निम्नवर्गीय क्लर्क से सहायक लेखा पदाधिकारी का मुकाम उन्होंने लगातार अथख प्रयास और बेहतर कार्य प्रदर्शन के बल पर हासिल किया है। रक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें बधाई मिलनी शुरु हो गई है। लोगों ने कहा है कि उसकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।अमर कुमार ने सावित कर दिया है कि वास्तव में लक्ष्य के प्रति समर्पण और उसके लिए ईमानदारी प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।
बेटे की उपलब्धि पर पिता ने कहा कि बेटे की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि अमर हमेशा मेहनत को अपना आधार बनाया और कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। रक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाकर उन्होंने परिवार,पंचायत, प्रखंड हीं नहीं जिले का भी मान बढाया है।अमर कुमार ने कहा कि सम्मान पाना उनके लिए बेहद गौरव का क्षण था।
उन्होंने कहा कि मैने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। एएओ के पद तक पहुंचना और रक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित होना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।अमर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया है।