न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चार माह से दुकान बंद, सामने बांस-बल्ला लगाकर रोकने का आरोप

ईंट हटाने के बाद फिर लगाया बांस-बल्ला, दुकानदार ने मुख्यमंत्री कार्यालय तक की शिकायत

बरार/ कटिहार -बरारी हाट स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे करीब 15 वर्षों से बर्तन की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमेश साह ने कुछ लोगों पर दुकान के सामने अवरोध खड़ा कर उन्हें दुकान नहीं खोलने देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने नगर पंचायत बरारी कार्यालय बरारी थाना सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की है।

कार्रवाई नहीं होने पर थक-हारकर मुख्यमंत्री कार्यालय में भी पत्राचार करने की बात कही है। दिए गए आवेदन में उमेश साह ने बताया कि वह भूमिहीन और गरीब परिवार से हैं। बर्तन की दुकान ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। उनके अनुसार दुकान के पीछे बसे घरवाले संतोष सोनी, ब्यूटी कुमारी और रवि सोनी द्वारा प्रतिमाह तीन हजार रुपये की मांग की जा रही है।

राशि नहीं देने पर करीब दो माह तक दुकान के सामने ईंट रखकर दुकान बंद कर दी गई। शिकायत के बाद बरारी थाना पुलिस ने ईंट हटवाया। इसके बाद फिर दुकान के सामने बांस-बल्ला लगाकर उन्हें दुकान नहीं खोलने दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस कारण पिछले करीब चार माह से दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। दुकान के अंदर रखे बर्तन भी खराब हो रहे हैं। उनका आरोप है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन की ओर से भी अब तक ठोस पहल नहीं की गई है।

दुकान बंद रहने से परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उमेश साह ने प्रशासन से दुकान के सामने लगाए गए अवरोध को हटवाने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं संतोष सोनी ने बताया कि उक्त भूमि पर मिट्टी भराई कर वर्षों पूर्व उसके द्वारा दुकान का निर्माण किया गया है। जिसे करीब 5 वर्ष पूर्व उमेश साह को मैने भारे पर दुकान दिया था, करीब एक साल से कान का भाड़ा नहीं दिया है अब उमेश साह का नियत दुकान हड़पने का बन चुका है।

जिस कारण से मेरे द्वारा दुकान में तालाबंदी कर दिया गया। मामला में उसके द्वारा भी उच्चाधिकारी को शिकायत की गई है। फिलहाल मामला एसडीओ कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय से जो फैसला आयेगा वो मान्य होगा। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश ने बताया कि उक्त जमीन पीडब्ल्यूडी की हैं मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेशानुसार उचित कारवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment