न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हवामहल गिरने से लोग हताश,बची जानअनुरक्षण के अभाव में जर्जर बन गया था हवामहल

लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों पर लगाया अनदेखी का आरोप

कदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के भोगांव पंचायत अन्तर्गत उरांव टोला,पुराना सोनैली गांव में पांच वर्ष पूर्व बनाया गया हवामहल के अचानक गिर जाने से ग्रामीण हताश और निराश नजर आ रहे हैं। हलांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई संचना नहीं है।बता दें कि प्रशासनिक अनदेखी के कारण संरचना खंडहर में तब्दील हो गया था।

लेकिन फिर भी गांव के बुजुर्ग और बच्चों की जमघट लगी रहती थी। हवामहल का स्थिति काफी जजर्र अवस्था बना हुआ था।शौक्र है कि घटना के समय हवा महल के भीतर क्या कोई आसपास में भी नहीं था।ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसी समय का बना अन्य हवामहल की स्थिति आज भी ठीक-ठाक है।

हवामहल का निर्माण किस मद से किया गया है उसका कोई बोर्ड या छ्त पर ही कुछ भी लिखा हुआ नही है।जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इसका निर्माण किस मद से कराया गया था।ग्रामीणों की मानें तो इसका निर्माण पंचायत स्तर पर हीं हुआ है। इसके के ध्वस्त हो जाने से आदिवासी बाहुल इस गांव के लोगों को फिलहाल गर्मी और बरसात से बचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने जिला प्रशासन से का इस हवामहल को हटा कर इसी स्थान पर पुनः नया हवा महल निर्माण कराने की मांग की है। ताकि गांव के लोगो को सुविधा मिल सके। लोगों ने पंचायत के अन्य जगहों पर बनाये गये हवामहल या सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कर सार्वजनिक प्रयोग
के लिए सुलभ बनाने की भी मांग की है।

Share this news

Leave a Comment