कटिहार -कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी एक्सल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ जीआईएस आधारित मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों की वर्तमान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों,अब तक की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कटिहार आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास,बेहतर आधारभूत संरचना एवं भविष्य की शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।बैठक में संबंधित पदाधिकारी एवं एक्सल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।