न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया में महागठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

संवाददाता: अरुण कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत अररिया में भी महागठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई।

महागठबंधन के नेताओं ने सुभाष स्टेडियम से विरोध मार्च निकाला, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए चांदनी चौक पहुंचा। यहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। इसके बाद नेताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान महागठबंधन के नेताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, वोट चोरी बंद करो
के नारे लगाए। विपक्षी दलों के नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था

Share this news

Leave a Comment