कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
प्रखंड के मौधो पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदनगर मौधो में शिक्षक की कमी से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हैं। विद्यालय के अध्यक्ष मजहर आलम ने बताया कि वर्ग एक से आठवीं तक 350 छात्र छात्राएं नामांकित है। जबकि वर्तमान में दो शिक्षकों का सरप्लस में चिन्हित हो जाने से अन्य विद्यालय में स्थांतरित हो गया है।
ऐसे में विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षक पदस्थापित है। अब पांच शिक्षकों के सहारे एक से आठवीं तक के वर्ग कक्षों को संचालन किया जाता है।
वहीं इसे लेकर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव और सदस्यों ने जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की मांग किया है।
विद्यालय शिक्षा समिति का कहना है कि बगैर शिक्षक के बच्चे कैसे पढ़ेंगे इस पर खासकर शिक्षा विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।