निसार अहमद /बहादुरगंज
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, बिजली, साफ-सफाई, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सरदार, अंचल अधिकारी आशीष कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीपीओ खुसरो शिराज ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान, मेहदी हसन, वार्ड पार्षद बंटी सिंहा, 20 सूत्री अध्यक्ष किशलय सिन्हा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों ने पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।