न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशजगंज:एचडब्ल्यूसी मड़वाटोली में चोरी,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज


अज्ञात चोरों ने टाउन थाना क्षेत्र के महीनगांव पंचायत स्थित एचडब्ल्यूसी मड़वाटोली में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर मुख्य द्वार के नीचे का हिस्सा तोड़ कर एचडब्ल्यूसी में प्रवेश किया और पानी का मोटर, बाल्टी स्लाईन स्टैण्ड सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने निजी प्रयास से चोर का पता लगाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। एचडब्ल्यूसी में कार्यरत कुमारी कुसुमलता सिन्हा के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment