न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक में जमकर हुई मारपीट, अलग अलग केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


किशनगंज ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल भी हो गये। दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में अलग-अलग केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार केलटेक्स चौक के निकट स्थित एक गैरेज में रेलवे रैक प्वाइंट में ट्रक चलाने को लेकर किशनगंज ट्रक ऑनर एसोशिएसन की बैठक चल रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच उपजे विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।

हालांकि मौके पर मौजूद अन्य सदस्यों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन मामले ने धीरे-धीरे तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के द्वारा जमकर लाठियां भांजने से कई लोग घायल हो गए थे।

Share this news

Leave a Comment