न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,सरकारी जमीन व सड़क कराई गई मुक्त

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की खनियाबाद पंचायत अंतर्गत फतेहपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अंचल अधिकारी शशि कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सरकारी जमीन एवं सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर स्थल को मुक्त कराया गया।

अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान का उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखना तथा आवागमन को सुचारु बनाए रखना है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी गई।

मौके पर फतेहपुर पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मियों के अलावा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा रहा।

Share this news

Leave a Comment